रविवार, 16 अक्टूबर 2022

https://dream2bget.blogspot.com/2022/10/number-system_16.html


 तो दोस्तों, 

एक बार फिर से स्वागत है आप सभी का आपके अपने ब्लॉग Dream2Bget मे, 

आज हम अपने class को आगे बढ़ाएंगे... 

तो सभी बच्चे आ गए..... 

जी सर... 

ठीक है

5. अभाज्य संख्या (Prime number) :- वह संख्या जो केवल 1 तथा स्वयं से विभाजित होती है, अभाज्य संख्या कहलाती है। 

                The number which is divisible only by 1 or itself  is called prime number. 

जैसे:- 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19............अनंत(infinite)

=} सबसे छोटी अभाज्य संख्या 2 है। 

=} अभाज्य संख्याओं के केवल दो गुणनखण्ड  होते हैं 1 तथा वो संख्या खुद। 

=} 2 एकमात्र सम अभाज्य संख्या है बाकि सब विषम संख्या है। 

6. भाज्य संख्या (composite number) :- वह संख्या जो 1 तथा स्वयं के अलावा अन्य किसी संख्या से भी विभाजित होती है भाज्य संख्या कहलाती है। 

               The number which is divisible by 1 and any number other than itself is called a composite number.

जैसे:- 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15..........अनंत(infinite) 

=} सबसे छोटी भाज्य संख्या 4 है। 

=} भाज्य संख्याओं के कम से कम तीन गुणनखण्ड होते हैं।

 =} 9 सबसे छोटी विषम भाज्य संख्या है। 


7. परिमेय संख्या (Rational number) :- वह संख्या जो p/q के रूप मे होती है जहाँ p और q पूर्णांक हो तथा q≠0 हो, परिमेय संख्या कहलाती है। 

             A number which is in the form of p/q where p and q are integers and q≠0 is called a rational number.

जैसे:- 1/2, 3/5, 7/2, 8/5 etc

8. अपरिमेय संख्या (Irrational number) :- वह संख्या जिसे  p/q के रूप मे नहीं लिख सकते है, अपरिमेय संख्या कहलाती है। 

          The number which can not be written in the form of p/q is called irrational number. 

 जैसे:- √3, √2, √5, π......... etc

तो बच्चो अब हम कुछ और परिभाषा देखेंगे तुमलोग याद तो कर रहे हो न। 

जी सर हमलोग याद कर लिए हैं। 

बहुत अच्छा चलो आगे बढ़ते हैं। 

9. पूर्णांक (Integers) :-धनात्मक तथा ऋणात्मक संख्याओं को पूर्णांक कहा जाता है। 

           All positive and Negative numbers are called integers. 

जैसे:- ........-3, -2, -1, 0, 1, 2, 3.......

10. वास्तविक संख्या (Real Numbers) :- वे सभी संख्यायें जिसे संख्या रेखा पर दर्शाया जा सकता है, वास्तविक संख्या कहलाती है। 

      All those numbers which can be represented on the number line are called real numbers.

जैसे:- 1,2,3,4,-3, -5, -1, -6, 1/2, 3/4, 5/4, √3, √5....... etc

तो गणित के कुछ महत्वपूर्ण परिभाषा देखा हमलोगो ने अब आगे की class मे हम सीखेंगे गणित के कुछ महत्वपूर्ण फार्मूला को...... 

तब तक आप लोग इसे याद कर लीजिए ठीक है बाबू... 

जी सर। 

चलो ठीक है फिर मिलते हैं अगले class मे। 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जीवन का रहस्य

  खोल दे पंख मेरे कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है,  जमीन नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है।    नमस्कार मित्रों, ...