दोस्तों,
आप सब का स्वागत है आपके अपने ब्लॉग Dream2Bget मे जहाँ आपको मिलेगा सभी विषय की तैयारी करने के लिए महत्वपूर्ण topics की परिभाषाएँ ..... अभी हम गणित के कुछ topics देखेंगे उसके बाद दूसरे विषय के बारे मे एक एक करके पढ़ते चले जाएगें।
तो चलिए शुरू करते हैं.....
हम जो गणित पढ़ते है उसकी शुरुआत कहाँ से होती है..... नहीं पता कोई बात नहीं हम बता देते हैं..... गिनती से... जी हाँ सही सुना आपने...... गिनती से लेकिन सर ये गिनती भी तो..... अरे भोलु सही पकड़ा....... ये गिनती भी तो अंकों (digits) से मिलकर बना है.... और ये अंक ही आधार है हमारे गणित का।
तो चलो फिर इन अंकों के बारे मे देखते हैं:-
हमारे संख्या पद्धति में कुल 10 अंक होते हैं जो इस प्रकार है :-
Digits= 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9
भोलु क्या तुम बता सकते हो कोई ऐसी संख्या जो इन अंको के बिना बना हो........
नहीं सर इसके बिना तो कोई संख्या बन ही नहीं सकती....
बिल्कुल अब तो तुम कुछ-कुछ गणित सिख गए हो...
चलो आगे बढ़ते हैं...... अब बताओ संख्या क्या होता है?
सर ये तो बहुत आसान है अंकों के समुह को संख्या कहते हैं..... वाह भोलु क्या बात है उदाहरण दो....
सर 10, 11, 12, 13, 23, 200, 12000 ...........और भी बहुत हो सकता है सर......
हाँ बिल्कुल सही कहा भोलु। शाबाश संख्या का कोई अंत नहीं है।
चलो अब एक एक करके संख्याओं के बारे मे पढ़ते हैं.....
1. प्राकृत संख्या(Natural number) :- गिनती की संख्याओं को प्राकृत संख्या कहते हैं।
All counting numbers are called Natural numbers.
जैसे:- N= 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9............अनंत(infinite)
=} प्राकृत संख्या को 'N' से सूचित किया जाता है।
गोलू क्या तुम सबसे बड़ी प्राकृत संख्या बता सकते हो.....
नहीं सर इसका तो कोई अंत ही नहीं है....
सही बोला। चलो आगे बढ़ते हैं :-
2. पूर्ण संख्या(Whole number) :- गिनती की संख्याएं जो 0(शून्य) से शुरू होती है, पूर्ण संख्या कहलाती है।
All counting numbers starting with zero are called Whole number.
जैसे:- W= 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9........अनंत(infinite)
=} पूर्ण संख्या को 'W' से सूचित किया जाता है।
गोलू बताओ प्राकृत संख्या और पूर्ण संख्या मे क्या अंतर है....
सर पूर्ण संख्या शून्य (0) से शुरु होती है जबकि प्राकृत संख्या 1 से। वाह गोलू वाकई तुम सिख रहे हो गणित।
चलो अब आगे बढ़ते हैं :-
3. सम संख्या (Even number) :- वह संख्या जिसमे 2 से पूरा-पूरा भाग लग जाता है अर्थात जो 2 से पूरा कट जाता है, सम संख्या कहलाता है।
The number which is divisible by two(2) is called even number.
जैसे:- 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16........अनंत(infinite)
रेहान समझा कुछ......
जी सर...
बहुत अच्छा बाबू चलो आगे बढ़ते हैं :-
4. विषम संख्या(Odd number) :- वह संख्या जिसमे 2 से पुरा- पुरा भाग नहीं लगता है अर्थात जो 2 से पुरा नहीं कटता है, विषम संख्या कहलाता है।
The number which is not divisible by two(2) is called odd number.
जैसे:- 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15.........अनंत(Infinite)
तो बच्चों आज हमने क्या क्या सिखा बताओ...
सर आज हमने सिखा की अंक क्या होता है, प्राकृत संख्या क्या होता है, पूर्ण संख्या क्या होता, सम संख्या क्या होता है और विषम संख्या क्या होता है।
वाह बहुत अच्छे बच्चों।
तो बच्चों आज का class खतम अब मिलते है फिर अगले class मे लेकिन आज जो भी पढ़ाई हुआ उसे याद करके आओगे समझे।
जी सर।
बहुत अच्छा चलो फिर मिलते हैं अगले class में।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें